Sultanpur: Block Pramukh Elction in Dhanpatganj.

उम्मीदवार पार्वती देवी और उषा सिंह।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा से पार्वती देवी और सपा से पूर्व विधायक इसौली चंद्रभद्र सिंह सोनू की मां ऊषा सिंह ने नामांकन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे यशभद्र सिंह मोनू को एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से दो वर्ष की सजा सुनाई गई थी। जिसकी वजह से यशभद्र सिंह मोनू की प्रमुखी चली गई थी।

Trending Videos

पद रिक्त होने के चलते छह अगस्त को मायंग गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हुआ जिसमें मोनू सिंह के चाचा ऋषिभद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। मोनू की मां ऊषा सिंह भी इसी गांव से बीडीसी चुनी गई हैं।

ये भी पढ़ें – अर्जुन हत्याकांड: अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

ये भी पढ़ें – UPSC की लेटरल इंट्री का विज्ञापन निरस्त: मायावती ने दिया बयान, बोलीं- आरक्षण विरोधी प्रक्रिया पर हर स्तर पर रोक लगे

मंगलवार को नामाकंन प्रक्रिया में भाजपा की तरफ से पार्वती देवी ने भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, उषा सिंह ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।

नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू व पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू भी अपनी मां के साथ मौजूद रहे। मायंग परिवार को इस बार भाजपा से चुनौती मिल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें