अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र

Updated Thu, 12 Sep 2024 07:01 AM IST

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि अमेठी के मोहनगंज निवासी विपिन सिंह सराफा कारोबारी भरतजी सोनी की दुकान में हुई डकैती का मुख्य साजिशकर्ता था। 



Sultanpur: Bullion robbery exposed, two and a half kilos of gold recovered, four rewarded dacoits caught, robb

सुल्तानपुर में बरामद सोने के आभूषण की पहचान करते सराफा कारोबारी। -संवाद
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


 शहर के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को सराफा की दुकान में दिनदहाड़े डकैती का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। डकैती में शामिल चार इनामी बदमाशों व मास्टरमाइंड विपिन सिंह की निशानदेही पर 2.633 किलोग्राम सोना बरामद कर लिया। छह अन्य डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Trending Videos

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि अमेठी के मोहनगंज निवासी विपिन सिंह सराफा कारोबारी भरतजी सोनी की दुकान में हुई डकैती का मुख्य साजिशकर्ता था। उसे रविवार को रिमांड पर लेकर लूटे गए आभूषणों की खोज की जा रही थी। उसकी निशानदेही पर बुधवार को रायबरेली स्थित आईटीआई काॅलोनी से 1.218 किलो सोने के आभूषण बरामद किए गए। दोपहर करीब दो बजे दूबेपुर मोड़ के पास डकैती में शामिल विपिन के भाई विवेक, अमेठी के सहेमऊ क्षेत्र के विनय शुक्ला, रायबरेली के नया पुरवा निवासी दुर्गेश सिंह और आजमगढ़ के चमरा डीह थाना फूलपुर के अरविंद यादव को गिरफ्तार किया गया। चारों बोलेरो से कहीं भागने की फिराक में थे। उनके पास से करीब 1.415 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए।

इन डकैतों की गिरफ्तारी शेष

पुलिस के अनुसार डकैती में शामिल अमेठी के पूरे चंदई चिलौली थाना मोहनगंज के फुरकान उर्फ गुज्जर, अमेठी के जनापुर थाना मोहनगंज के अनुज प्रताप सिंह, अमेठी के अशापुर रूरू थाना मोहनगंज के अरबाज, प्रतापगढ़ के हरिपुरा थाना आसपुर देवसरा के अंकित यादव उर्फ शेखर, जौनपुर के लारपुर थाना सिगरामऊ के अजय यादव उर्फ डीएम व अरबाज के एक साथी की गिरफ्तारी अभी शेष है। पुलिस का दावा है कि डकैती का बाकी माल इन्हीं बदमाशों के पास है। सभी डकैतों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें