यूपी के सुल्तानपुर में बुधवार रात करीब 10 बजे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ढकवा के पास बाइक पर सवार कोइरीपुर नगर पंचायत के शास्त्रीनगर निवासी शिवा (18), कंचननगर के श्याम अग्रहरि (19) व पंतनगर निवासी साहिल सोनी (19) की अनियंत्रित कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में घायल शिवा और श्याम की मौत हो गई। जबकि, साहिल सोनी को परिजनों ने जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

परिजनों के अनुसार, शिवा, श्याम व साहिल दोस्त थे। साहिल कुछ दिनों पहले मुंबई से घर आया था। तीनों बुधवार रात एक बाइक से ढकवा बाजार जाने के लिए निकले। रात्रि करीब 10 बजे ढकवा बाजार से घर आ रहे थे। जिले की सीमा पर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने लखनऊ की ओर से आ रही अनियंत्रित कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने एबुलेंस से तीनों को सीएचसी, पीपी कमैचा पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि तीनों को मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने शिवा व श्याम को मृत घोषित कर दिया। बाइक कौन चला रहा था। यह पता नहीं चल सका है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। 

चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया कि दुर्घटना का स्थल प्रतापगढ़ जिले में आता है। वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी।

दो परिवारों में मची चीख-पुकार

कोइरीपुर निवासी हनुमान मोदनवाल के पुत्र शिवा की कोइरीपुर कस्बे में जूते-चप्पल की दुकान है। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई बलराम की मिठाई की दुकान है। वहीं, प्रदीप अग्रहरि का पुत्र श्याम अग्रहरि एक दुकान पर काम करता था। शिवा और श्याम की मौत से दोनों के परिवारों में चीख-पुकार मची है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *