Sultanpur News: Police arrested main accused in Vijay Narayan Murder case.

गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


विजय नारायण सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 48 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी अजय सिंह पकड़ा गया। कोतवाली नगर और बंधुआकला पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ में अजय सिंह के पैर में  गोली लगी है। घायल हत्यारोपी का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अजय के पास से बिना नंबर की बाइक व पिस्टल बरामद हुई है। रविवार रात दरियापुर तिराहे पर अजय सिंह ने विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुज शर्मा नाम का युवक घायल हुआ था।

ये भी पढ़ें – पहले थे सिरमौर, अब नहीं ठौर: इस चुनाव में नहीं दिखाई देंगे माफिया के चेहरे… पहले अपराधियों की बोलती थी तूती

ये भी पढ़ें – बृजभूषण ने ठुकराया भाजपा का ये प्रस्ताव, इस सीट पर फंसा पेच… अब पार्टी को कोर्ट के फैसले का इंतजार

वहीं, विजय नारायण सिंह हत्याकांड में डॉ. घनश्याम तिवारी की पत्नी व भाई हत्या की साजिश में फंस गए हैं। विजय नारायण के बड़े भाई सतीश नारायण ने उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। सतीश नारायण ने कहा कि विजय की हत्या बदले की भावना से करवाई गई है।

23 सितंबर 2023 को पीट-पीटकर मारे गए चिकित्सक घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी और चिकित्सक के दोनों भाइयों को साजिश का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में इन दोनों के साथ कुल आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य आरोपी अजय सिंह को बनाया गया है।

आरोप है कि दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा, निशा तिवारी और डॉ. घनश्याम के भाइयों ने आपराधिक साजिश करके अजय सिंह व अज्ञात शूटरों से विजय नारायण सिंह की हत्या कराई। लंभुआ थाना क्षेत्र के सखौली गांव निवासी घनश्याम तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी अजय नारायण समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने अजय नारायण के चचेरे भाई विजय नारायण को भी सह आरोपी बनाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें