अमर उजाला संवाद,सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र

Updated Mon, 11 Nov 2024 07:47 AM IST

Sultanpur road accident: यूपी के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने आई तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में 45 से अधिक लोग घायल हो गए। 


loader

Sultanpur: Truck hits bus full of pilgrims, more than 45 injured, nine referred to very serious

घायलों का इलाज चल रहा है।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


महाराष्ट्र से यूपी के धार्मिक तीर्थस्थलों का भ्रमण करने आई तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। सुल्तानपुर के लंभुआ में यह हादसा हुआ है। यह हादसा रविवार की रात करीब दो बजे हुआ। अब तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस दुर्घटना में 45 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह बस काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी की तरफ जा रही थी। 

इन घायलों में नौ गंभीर रूप से जख्मी हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी का इलाज लंभुआ के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *