Sun will scorch the whole week in Agra Heat web alert on 16th May

भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।  सूरज आग बरसा रहा है। रविवार को भी भीषण गर्मी से निजात नहीं मिली। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने परेशान किया। दोपहर को कुछ देर बादल छाए मगर गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। छुट्टी का दिन होने के बाद भी स्मारकों में पर्यटकों की संख्या कम रही। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र की मानें तो पूरे सप्ताह भीषण गर्मी रहेगी। 16 मई को हीट वेब का अलर्ट है।

आज का तापमान

अधिकतम 40

न्यूनतम 25

सूर्योदय 5:31

सूर्यास्त 6:57

एक्यूआई

68

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *