संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Mon, 16 Dec 2024 11:01 AM IST

loader

Sunday was the coldest morning of the season, minimum temperature was 5.5 degrees



Trending Videos

शीतलहर ने कराया कड़ाके की ठंड का अहसास, आगे और बढ़ेगी गलन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पिछले दो-तीन दिनों से चल रही शीतलहर ने कड़ाके की ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से रविवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग का आगे और गलन बढ़ने का पूर्वानुमान है।

पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहां से उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली ठंडी हवा ने झांसी का तापमान लुढ़का दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में शुक्रवार की सुबह सीजन में सबसे ठंडी थी मगर शनिवार को शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। ऐसे में रविवार की सुबह सीजन में सबसे ठंडी रही। वहीं, अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य के बराबर है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगे भी ऐसी ही सर्दी देखने को मिलेगी। हालांकि, दो दिन तक शीतलहर से राहत मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *