{“_id”:”6785758e10427d10460ff89d”,”slug”:”sunsars-electricity-connected-road-to-yamuna-banks-will-be-paved-agra-news-c-25-1-agr1008-666949-2025-01-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सुंसार की जुड़ी बिजली, यमुना किनारे तक रास्ता होगा पक्का”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सुंसार में एसडीएम की चौपाल – फोटो : सुंसार में एसडीएम की चौपाल
बाह। बीहड़ में बसे बाह के सुंसार गांव में सोमवार एसडीएम सृष्टि ने चौपाल लगाई। इसमें बिजली, कच्चे रास्ते और खारे पानी को लेकर ग्रामीणों का दर्द छलक पड़ा। बिजली काटे जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया था। चौपाल के दौरान ही एसडीएम ने गांव की बिजली जुड़वाई। खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने गांव के सभी खराब हैंडपंप दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यमुना किनारे तक सीसी मार्ग बनाए जाने का आश्वासन दिया।
Trending Videos
ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव तक बीहड़ की 4 किमी लंबी पगडंडी पर सड़क की मांग उठाई। जिस पर एसडीएम ने प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया। पिछले माह सांसद राजकुमार चाहर के सामने भी ग्रामीणों ने सड़क का दुखड़ा रोया था। लोगों ने बताया कि आजादी के बाद से सड़क न बनने से ग्रामीण पलायन को मजबूर हो गए हैं। चौपाल में गायत्री, धनदेवी, फूलन देवी, कामता देवी, रामरती, सत्यवती, रघुनाथ, अमीर सिंह, रूप सिंह आदि ने वृद्ध और विधवा पेंशन बंद होने, किसानों ने सम्मान निधि रुकी होने, फार्मर रजिस्ट्री न होने की समस्या रखी। जिसका निदान कराने के लिए आवेदन लिए गए। 25 निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राधा देवी, प्रभारी तहसीलदार विजय श्याम, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवांगी उदैनिया, बीडीओ नीरज तिवारी, प्रधान रामनाथ, पूर्व प्रधान पुत्तूलाल, अहिबरन सिंह, सूबेदार सिंह, रघुनाथ, घनश्याम आदि रहे।
शिविर लगा, 167 को मिला उपचार
एसडीएम की चौपाल के दौरान सुंसार गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें 167 ग्रामीणों की जांच की गई। डॉ. बीपी बिछौलिया ने बताया कि अधिकांश मरीज जोड़ों के दर्द, सर्दी जनित बुखार और खांसी के रहे। टीकाकरण भी किया गया। इस दौरान संजय बघेल, सीएचओ रोशन चंदेल, जुनैद आदि रहे।