{“_id”:”677eb8d380c74ddec20d2c33″,”slug”:”sunshine-came-out-after-three-days-speed-of-cold-wave-reduced-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-129978-2025-01-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: तीन दिन बाद निकली धूप, कम हुई शीतलहर की रफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
धूप निकलने पर बुधवार को लोहिया पार्क में खेलने पहुंचे बच्चे।
मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार को जिले के लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह दस बजे बादलों की ओट से तीन दिन बाद सूर्य बाहर निकले और धूप खिली। धूप खिलने के साथ ही शीतलहर भी थम गईं। हालांकि सुबह 7 बजे करीब तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सुबह लोग सर्दी से परेशान रहे।
Trending Videos
मौसम विभाग की ओर से वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान बुधवार को 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार यानी आज भी इसी के आसपास तापमान रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को तापमान में गिरावट के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है।
कालिंदी एक्सप्रेस फिर हुई लेट
सर्दी-कोहरे के चलते प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस मंगवार रात अपने निर्धारित समय 11.20 के बजाए 5 घंटा 51 मिनट की देरी से बुधवार सुबह 5.11 मिनट पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस बुधवार तड़के 3.50 बजे के बजाए 7 घंटा तीन मिनट की देरी से 10.53 बजे पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।