{“_id”:”677fd09ca229a81f75015311″,”slug”:”supply-inspector-behaved-indecently-with-women-women-came-out-and-started-crying-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: महिलाओं से पूर्ति निरीक्षक ने की अभद्रता, बाहर आकर रोने लगीं महिलाएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूर्ति कार्यालय के बाहर पीड़ित समस्या बताते हुए – फोटो : अमर उजाला
राशन कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं महिलाओं से पूर्ति निरीक्षक ने अभद्रता कर दी। इससे व्यथित महिलाएं कार्यालय के बाहर आकर रोने लगीं। इसके बाद वह जिला पूर्ति अधिकारी के पास पहुंची और शिकायत की। अधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान कर निरीक्षक के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
Trending Videos
विकास भवन में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दो युवतियां और महिलाएं राशन कार्ड संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालय पहुंचीं। पीड़ितों का आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक ने न केवल उनकी बात सुनने से इन्कार किया, बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इससे महिलाएं बाहर आकर रोने लगी। पूंछ निवासी सीमा अहिरवार ने बताया कि वह राशन कार्ड में जन्मतिथि सुधारने के लिए दो बार कार्यालय आ चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें मना कर दिया गया। गुरुवार को निरीक्षक ने अभद्रता करते हुए उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। सीमा ने कहा कि हम यहां आते हैं, लेकिन अधिकारी हमारी कोई सुनवाई नहीं करते।
तिलक नगर निवासी जीनत बेगम ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। वह अपनी मां, दो बहनों के साथ किसी और के घर में रहकर गुजर-बसर कर रही हैं। वह कई महीनों से राशन कार्ड के लिए चक्कर लगा रही है। सभी दस्तावेज पूरे हैं, फिर भी हर बार भगा दिया जाता है। गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक ने पूरी बात भी नहीं सुनी और अपमानित कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। यह पहला मामला नहीं है जब पूर्ति कार्यालय चर्चा में आया है। इससे पहले भी एक सप्ताह पूर्व, एक सभासद के साथ पूर्ति निरीक्षक की अभद्रता की शिकायत सामने आई थी। महिलाओं ने जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला से शिकायत की।
राशन कार्ड बनाने और उसमें सुधार की समस्याओं को तत्काल हल कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक आगे ऐसा किसी से व्यवहार न करें, इसलिए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। – राजीव शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी