
kanpur
– फोटो : kanpur
विस्तार
कानपुर में नवाबगंज के शिवदीन पुरवा निवासी सुरेंद्र की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या उसके दोस्त कन्हैया ने ही अपने दुश्मनों को फंसाने और पिता को गाली देने का बदला लेने के लिए की थी। आरोपी ने कबूला है कि दो मई की रात को शराब पीने के बाद सुरेंद्र को धक्का देकर गंगा में गिरा दिया था।
15 दिन बाद 17 मई को शव बरामद हुआ था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी कन्हैया को जेल भेज दिया गया है। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सुरेंद्र और कन्हैया दोनों दोस्त थे और एक ही मोहल्ले में रहते थे।
