लवकुश जयंती की बैठक कर रहे कुशवाह समाज के लोगों के होश उस समय उड़ गए, जब 20 से 25 युवकों की भीड़ आई और फायरिंग कर दी। इन युवाओं ने धमकाते हुए कहा कि पोस्टर पर सूर्यवंशी क्यों लिखा है। 

 


Suryavanshi written on poster of Kushwaha community created ruckus firing during meeting

आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा में थाना अछनेरा में कुशवाह समाज के लोगों पर फायरिंग कर दी गई। आरोपियों द्वारा ये हमला समाज द्वारा लगाए गए पोस्टर पर लिखे सूर्यवंशी शब्द को लेकर हुआ। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

Trending Videos

थाना अछ्नेरा के गांव रायभा के नगला लालदास निवासी दीपू पुत्र चोब सिंह ने समाज के एक दर्जन युवकों के साथ थाना पुलिस को शाम सात बजे तहरीर दी। आरोप लगाया कि गुरुवार को किरण देवी गार्डन पर भगवान लवकुश जयंती की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे थे, तभी दूसरे समाज के 20- 25 युवक तमंचा लहराते हुए आए। गाली गलौज करते हुए बोले कुछ दिन पहले ही तुमने डाक कांवड़ का पोस्टर लगाया था, जिस पर तुमने लिखा था ‘सूर्यवंशी कुशवाह सुपरफास्ट कांवड़ यात्रा’ और बोले कि तुम सूर्यवंशी नहीं हो। 

आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने इस बात पर नाराज होकर फायरिंग की और बैठक को लेकर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। थाना पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है और आवश्यक जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *