
दवाएं
– फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में नकली दवा की बिक्री की आशंका पर की गई शिकायत के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को 6 मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। दवाओं की बिक्री-खरीद और भंडारण के रिकाॅर्ड खंगाले। टीम ने नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकाॅर्ड तलब किए हैं। जांच के लिए आठ दवाओं के नमूने लेकर लैब भेजे हैं। फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
