{“_id”:”66de1e6ecef725016e0d15e4″,”slug”:”suspicious-circumstances-orai-news-c-224-1-ka11004-119430-2024-09-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: संदिग्ध हालात में युवती का शव झाड़ियों में मिला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कालपी। संदिग्ध हालात में 22 वर्षीय युवती का शव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सीओ कोतवाली पुलिस संग पहुंचे और जांच पड़ताल की। युवती के सिर में चोटों के निशान हैं।
कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक 22 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह पड़ा देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि युवती शायद ट्रेन से गिर गई है। लेकिन उसके सिर में चोटों के निशान होने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ डॉ, देवेंद्र पचौरी ने बताया कि युवती का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
