
किरावली के गांव अभैदौपुरा में सोमवार को कार्यक्रम में मौजूद महिला एवं पुरूष
– फोटो : किरावली के गांव अभैदौपुरा में सोमवार को कार्यक्रम में मौजूद महिला एवं पुरूष
किरावली। गांव अभैदौपुरा में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ग्राम संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान 122 लोगों को सम्मानित किया गया।
वसंत पंचमी के मौके पर गांव में एप प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें 20 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद विभिन्न सेवाकार्यों से जुड़े 70 पुरूषों और 52 महिलाओं को घर-घर जाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमाकांत उपाध्याय, आनंद, जितेंद्र, घूरेलाल आर्य, वेद आर्य, अनिरुद्ध, योगेन्द्र, नरेश इंदौलिया, श्याम हरि शर्मा, विक्रम, जीडी चाहर, पिंकी आदि भी मौजूद रहे।