अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Sun, 25 Aug 2024 11:43 PM IST

राष्ट्रीय सवर्ण दल के संस्थापक संयोजक डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 334 के तहत यह आरक्षण 10 साल के लिए था। 1950 से शुरू हुए यह आरक्षण सरकारों की मिलीभगत से अब तक हर 10 साल में संशोधन होकर चला आ रहा है। 

 


symposium regarding reservation

आरक्षण विरोध में विचार गोष्ठी
– फोटो : स्वयं

Trending Videos



विस्तार


25 अगस्त को दुबे के पड़ाव स्थित एक होटल में आरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें घोषणा की गई कि आरक्षण मुक्त भारत के लिए पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। 

Trending Videos

विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय सवर्ण दल के संस्थापक संयोजक डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि आरक्षण समानता का आधार नहीं है। 25 अगस्त को दुबे के पड़ाव स्थित एक होटल में उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 334 के तहत यह आरक्षण 10 साल के लिए था। 1950 से शुरू हुए यह आरक्षण सरकारों की मिलीभगत से अब तक हर 10 साल में संशोधन होकर चला आ रहा है। 

जनवरी 2030 में यह आरक्षण समाप्त हो रहा है। इसको लेकर संगठन जन जागरूकता अभियान चलाएगा। भारतवासियों को यह समझाना है कि जो आरक्षण है, वह क्रीमीलेयर तक ही रह गया है। सवर्ण उत्थान समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आरक्षण मुक्त भारत के लिए पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके रतन देव वार्ष्णेय, मनोज, त्रिभुवन शर्मा आदि मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें