टी-20 विश्वकप में फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा के गुरु और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि वह चाहे अभिषेक हों या शुभमन गिल, किसी भी खिलाड़ी को एक-दो मैच में प्रदर्शन के आधार पर जज नहीं करना चाहिए। फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों के पास कोई ऐसा होना चाहिए जो सुधार की राह दिखाए। जब मुझे दिक्कत हुई तो मैंने सचिन तेंदुलकर से बात की थी, तब चीजें समझ में आईं। ऐसे में निराश होने की कोई जरूरत रहीं।

Trending Videos

शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने यादें ताजा करते हुए कहा कि बचपन में उनका पहला बल्ला पिता ने दिया था और कहा था कि आज से इसी से खेलो। उस बल्ले से जब मैंने छक्का लगाया था, जो एक व्यक्ति को लग गया। वह मुझे दौड़ाने लगा और मैं बैट छोड़कर भाग गया था। हालांकि, बाद में उस आदमी ने बैट वापस किया था। ये कुछ ऐसी यादें है जो जीवनभर संजोकर रखीं हैं।

ये भी पढ़ें – अबूधाबी में फंसे संत, धमाकों की आवाज से सहमा माहौल, महंत जी बोले- युद्ध किसी के हित में नहीं



ये भी पढ़ें – खामनेई की मौत पर सन्नाटे में डूबा लखनऊ, बंद किया गया इमामबाड़ा, चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस; तस्वीरें

मौजूदा रणजी चैंपियन जम्मू कश्मीर की तारीफ करते हुए इस टीम ने रणजी चैंपियन बनने का सफर मुश्किलों के बीच तय किया और आज देश की दिग्गज टीमों को पीछे छोड़कर श्रेष्ठता साबित की। इस टीम से सबको सीखने की जरूरत है जो बुनियादी सुविधाओं के अभाव में निखरकर चमकीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *