अलीगढ़ के लिए 30 जनवरी का दिन खेल इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप की ट्रॉफी अपने ग्लोबल ट्रॉफी टूर के तहत अहमदाबाद से अलीगढ़ आई। यहां आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में ट्रॉफी प्रदर्शित की गई।

इस गौरवशाली उपलब्धि का श्रेय दिल्ली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र व भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को जाता है। रिंकू की मेहनत और सफलता के सम्मान में ही आईसीसी ने उनके पुराने स्कूल को ट्रॉफी टूर का हिस्सा बनाया। कार्यक्रम में रिंकू के पिता खानचंद, माता बीना देवी और भाई सोनू सिंह भी मौजूद रहे, जिन्हें देखकर छात्र-छात्राएं उत्साहित हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान रिंकू सिंह ने पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन के माध्यम से वीडियो कॉल पर बच्चों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय टीम को समर्थन देने की अपील की और अपने संदेश से छात्रों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में रिंकू के मैनेजर वसीम मिर्जा ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे स्वप्निल जैन ने कठिन समय में रिंकू का साथ दिया। उन्होंने बताया कि साल 2012 में इसी डीपीएस कैंपस में हुए वर्ल्ड इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में रिंकू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। स्वप्निल जैन ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि रिंकू की सफलता अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें