ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ सुविधाओं की भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी पर्यटक को सुरक्षा कारणों से अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। ताजमहल के पास हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य विदेशी भाषाओं में भी साइनबोर्ड लगाए जाएं। शुक्रवार को एडिशनल डायरेक्टर आईबी विनीता शर्मा ने ताजमहल का निरीक्षण कर पुलिस और सीआईएसएफ को यह निर्देश दिए।

एडिशनल डायरेक्टर विनीता शर्मा ने ताजमहल पर लगे एंटी ड्रोन सिस्टम को देख संतुष्टि जताई और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी ली। ताजमहल मुख्य गुंबद पर पहुंचने के बाद यमुना की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ को निर्देशित किया और पुलिस को यमुना में जल पुलिस की गश्त और प्रभावी रखने के साथ 24 घंटे नजर रखने को कहा। ताजमहल के बाहर पुलिस को सभी बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और मेटल डिटेक्टर के साथ सभी की तलाशी करने के निर्देश दिए। पर्यटन और ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी रखने को कहा गया। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी बताया गया।

सर्किट हाउस में हुई बैठक में कहा कि पुलिस और सीआईएसएफ की छवि ऐसी बने कि पर्यटक को पुलिस मित्र के रूप में नजर आए। बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, आईजी सीआईएसएफ नवज्योति गोगई, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, अधीक्षण पुरातत्वविद स्मिता कुमार, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, सीआईएसएफ सीनियर कमांडेंट वैभव कुमार, एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय समेत यूपी पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आतंकी खतरे से निपटने को रहें तैयार

विनीता शर्मा ने किसी भी आतंकी घटना या दैवीय आपदा से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा और मॉकड्रिल के निर्देश दिए। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद स्मिता कुमार ने एडिशनल डायरेक्टर से अवकाश के दिनों में 75 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने के आसार जताए और भीड़ नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा की।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *