Taj Mahal employees seen Amla filling in bags ASI ordered investigation

ताजमहल पर कर्मचारियों की करतूत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजमहल पर  साप्ताहिक बंदी के दिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ताजमहल में काम करने वाले कर्मचारी ताज के उद्यान में लगे पेड़ों के आंवले थैलों में भरकर रिक्शे में कहीं ले जाते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं। एएसआई का कहना है कि प्रकरण की जांच कराएंगे।

ताजमहल की देखभाल का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के हाथ में है। यहां रखरखाव से लेकर उनमें संचालित सभी गतिविधियां इसकी विभिन्न शाखाओं की देखरेख में संचालित होती हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ताजमहल के उद्यान में पेड़ों के नीचे से छह से ज्यादा कर्मचारी बड़े-बड़े थैलों में आंवले इकट्ठा कर रहे हैं। बाद में इन्हें रिक्शे में लादकर कहीं ले जाया जा रहा है। नियमानुसार ताजमहल परिसर के इन आंवले के पेड़ों का एएसआई की उद्यान शाखा ठेका उठाती है। जिसके बाद संबंधित फर्म को आंवले ले जाने का अधिकार है। अभी ठेका नहीं उठाया गया है।

शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण ताजमहल सैलानियों के लिए बंद था। माना जा रहा है कि इसका लाभ उठा कुछ कर्मचारियों ने उद्यान में लगे आंवलों को बाहर पहुंचा दिया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इनको स्टोर रूम में जमा कराया जाता है। शुक्रवार को क्या ऐसा हुआ, इस बारे में जांच कराएंगे।

संरक्षण सहायक ताजमहल प्रिंस वाजपेई ने बताया कि प्रकरण की जांच कराएंगेअक्सर आंवले पेड़ों से नीचे गिर जाते हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि कर्मचारी पेड़ों के नीचे गिरे आंवले उठाकर रख रहे हैं। इन्हें स्टोर रूम में रखवा दिया जाता है। दो बार आंवले के लिए टेंडर जारी किए गए लेकिन एक भी आवेदक नहीं आया। तीसरी बार भी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। फिर भी प्रकरण की जांच कराई जाएगी। – , 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें