19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मादौला समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 19 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व धरोहर सप्ताह के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह फैसला लिया है।
19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मादौला समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 19 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व धरोहर सप्ताह के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह फैसला लिया है।
इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान 25 नवंबर तक विभिन्न स्मारकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 19 नवंबर को ताजमहल में केवल प्रवेश निशुल्क रहेगा।
मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए लोगों को 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा। इस पर कोई छूट नहीं मिलेगी।