
court new
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा अदालत में योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट ने याचिका दायर की थी। मंगलवार को भगवान, तेजोमहादेव ,तेजोलिंग महादेव आदि बनाम सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार आदि के केस में सुनवाई हुई। इसके बाद सिविल जज( जूनियर डिवीजन) शिखा सिंह ने 10 जुलाई को सुनवाई की तारीख दे दी।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुनवाई के दौरान सभी प्रतिवादी और विपक्षी उपस्थित रहे। सिविल जज( जूनियर डिवीजन) शिखा सिंह ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आदेश 9 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन पैरवी करने के आदेश जारी कर दिए। अदालत ने कामरेड भजनलाल के आदेश 1 नियम 10 सिविल प्रकिया संहिता के अधीन वाद में विपक्षी बनने और प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख दे दी। जिसमें सभी विपक्षीगण नियमानुसार पैरवी करेंगे।
