{“_id”:”673cfa9ff53ac764b106f424″,”slug”:”taking-advantage-of-the-fog-lakhs-of-rupees-were-stolen-from-two-houses-orai-news-c-224-1-ori1005-122346-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कोहरे का फायदा उठाकर दो घरों से लाखों की चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुूहम्मदाबाद। कोहरे का फायदा उठाकर थाना क्षेत्र के दो गांवों से चोरों ने लाखों रुपये की जेवर-नकदी पार कर दी। सुबह गृहस्वामी सोकर जागे तो सामान बिखरा व जेवर-नकदी गायब देख सन्न रहे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों जगहों से करीब दस लाख की जेवर-नकदी चोरी हो गई है।
डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी शांति देवी अपने बेटों सुशील व अनिल के साथ घर में मौजूद थी। खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सोमवार की देर रात घर के पीछे के रास्ते से घुसे चोर सुशील व अनिल के कमरों के दरवाजों में बाहर से कुंडी लगाकर सूटकेस उठा ले गए और उसे गांव के ही प्रवेश माली के खेत में नकदी व सामान निकाल सूटकेस फेंककर भाग गए।
सुबह जब शांति देवी सोकर जागी तो बेटों के दरवाजों की कुंडी बंद व कमरे में रखा सामान गायब देख चीख पड़ीं। बताया कि चोर उसके घर से करीब 21 हजार की नवदी, झुमकी, पायल, मंगलसूत्र, चार चूड़ीं सहित करीब चार लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं।
उधर, थाना क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी महिपाल राजपूत के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषणों सहित करीब करीब छह लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की बहू सोमवती व पत्नी सावित्री अपने कमरों में लेटी थी। लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। दो गांवों से चोर करीब दस लाख के जेवर नगदी चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी शशिकांत चौहान का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी जा रही है। साथ ही कुसमिलिया गांव का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
