संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 06 Sep 2024 06:56 AM IST

Tangled in login ID 
Animal census has not started

Trending Videos



कासगंज। जनपद में एक सितंबर से होने वाली पशु गणना के सुपरवाइजर और गणना कर्मिकों की लॉगिन आईडी नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो सकी है। पशु पालन विभाग ने तैयारियां की हैं और तीनों तहसीलों में पशु गणना के लिए सुपरवाइजर व गणना कार्मिकों की टीमें तैनात की हैं।पशु गणना 10 वर्षों के बाद शुरु की गई है। इसमें जनपद के पालतु पशुओं की गिनती की जानी हैं। गणना में पशुओं की नस्लों की भी जानकारी ली जाएगी। गणना के बाद जो नतीजे मिलेंगे इसके बाद ही पशुपालकों के विकास एवं हित के लिए नीतियां तैयार की जाएंगी। नस्लों की जानकारी से कृषि विशेषज्ञों, व्यापारियों, उद्यमियों एवं डेयरी उद्योगों को मदद मिलेगी। जनपद की तीनों तहसील के सातों ब्लॉकों में पशु गणना एक सितंबर से शुरु होनी थी, लेकिन कार्मिकों की लॉगिन आईडी अभी तक नहीं मिलने के कारण गणना का कार्य शुरु नहीं हो सका है। पशु गणना का यह कार्य 31 दिसंबर तक पूरा होना है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें