Tantrik raped a six years old girl in Mohanlalganj.

– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर लाठियों से पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़फूंक करने वाला मैकूलाल रावत गांव किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है। शुक्रवार दोपहर वह धान की फसल की कटाई देखने खेत गया। वहां काम करने वाली महिला ने उससे अपनी छह वर्षीय बच्ची को घर छोड़ने की बात कही। रास्ते में समोसे खिलाने का लालच देकर वह बच्ची को झोपड़ी में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो आरोपी भाग निकला। बच्ची रोते हुए खेत पहुंची और सारी बात माता-पिता को बताई। दंपती बच्ची को लेकर आरोपी की झोपड़ी पर पहुंचे तो वह नहीं मिला।

ये भी पढ़ें – सपा को जिताने के लिए दिनरात एक करेगी कांग्रेस, नहीं उतारा एक भी प्रत्याशी; जानें गुणा-गणित

ये भी पढ़ें – कल से दीपावली तक गुल नहीं होगी बिजली, रोका गया लाइनों की मरम्मत का काम… अब छठ के बाद होगा शुरू

घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण भड़क उठे। आरोपी को गांव में ही धर दबोचा और लाठियों से पीट दिया। पुलिस किसी तरह आरोपी को बचाकर थाने ले गई। इस बीच कुछ लोगों ने आरोपी की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गुरु की हत्या में जा चुका है जेल

ग्रामीणों का आरोप है कि मैकूलाल अपराधी प्रवृत्ति का है। बीस साल पहले वह सुदौली के रहने वाले बाबा का चेला था। उसने अपने ही गुरु की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार भी किया था। आरोप है कि वह झाड़फूंक के बहाने कई महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है। इसके चलते कई बार उसकी पिटाई भी हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *