Taps were installed in Jhansi but no water came Under Har Ghar Jal scheme

पानी न आने से ग्रामीण परेशान
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


जल जीवन मिशन के तहत संचालित की जा रही ‘हर घर जल’ योजना के तहत झांसी जनपद के 644 गांवों के घर-घर में नल के जरिये पानी पहुंचाया जाना है। इस योजना से 14 लाख से अधिक आबादी को लाभान्वित किया जाना है।

Trending Videos

सरकार का दावा है कि योजना का 98 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है और ग्रामीणों के घरों में नल से पानी पहुंचाया जाने लगा है। लेकिन, अमर उजाला की पड़ताल में धरातल पर हालात एकदम इतर नजर आए। सदर तहसील के ग्राम पुनावली कलां में घर-घर में नल लगे हुए मिले, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले गांव में नल लगाए गए थे, पानी इनमें अब तक नहीं पहुंचा है। उन्हें पहले की तरह ही कुओं और हैंडपंप से पानी का भरकर लाना पड़ता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें