Trending Videos

लखनऊ। सीडीओ कार्यालय में शनिवार को हुए कार्यक्रम में सांई धाम मंदिर फाउंडेशन ट्रस्ट ने 101 क्षय रोगियों को गोद लिया और पोषण पोटली दी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देशन में हुआ।

सीडीओ ने कहा, अजय जैन ने कहा, जिले को टीबी मुक्त करने में, निक्षय मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अतुल कुमार सिंघल ने कहा, अब टीबी रोगियों को एक नवंबर से हर माह 1,000 रुपये मिलेंगे, जो उनके खाते में जाएंगे। जिले में 580 निक्षय मित्रों ने 8,665 टीबी मरीजों को गोद लिया है। ट्रस्ट के संस्थापक अमित शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री ने साल 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसलिए सभी इसमें सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *