संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sat, 30 Nov 2024 12:56 AM IST

loader

Teacher beats student, angry family members create traffic jam



अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र में संचालित स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक ने एक छात्र की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने जगदीशपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त करवाया। हालांकि परिजनों ने इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी है।

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में संचालित निजी स्कूल में पड़ोसी गांव निवासी राकेश का पुत्र प्रीतम पढ़ता है। शुक्रवार को सुबह प्रतीम स्कूल गया था। तभी एक शिक्षक मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद छात्र नाराज होकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने जगदीशपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों को समझा कर जाम को खुलवा दिया गया है। कोई तहरीर नही मिली हैं। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *