
शिक्षिका की जलकर मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के छब्बा लाल हाता स्थित घर में बुजुर्ग शिक्षिका मंजू वर्मा (62) की जलकर मौत हो गई। उनका शव मंगलवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। पति की मौत के बाद से वे घर में अकेली रहतीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने हादसे की आशंका जताई है, लेकिन दरवाजे की बाहर से बंद कुंडी शक पैदा कर रही है।
वहीं मंजू ने चार माह पहले दरवाजे पर चॉक से लिखा था कि अगर उनकी मौत होती है, तो जिम्मेदार पड़ोसी होंगे। नाली को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद भी हो चुका था। पुलिस दो पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को बक्शे में भरकर लाया गया। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा।
छब्बा लाल हाता जीटी रोड पर अनवरगंज स्टेशन के सामने है। इसी हाते में रहने वाली मंजू वर्मा एक निजी स्कूल में पढ़ातीं थीं। पड़ोस में रहने वाली ममेरी बहन शैलजा ने बताया कि मंजू के पति राजेंद्र चौहान का निधन हो चुका है। मंजू के कोई संतान नहीं है। वे अकेले ही रहती थीं।
रोज नाश्ता उन्हीं के घर करने आती थीं। मंगलवार सुबह नहीं आईं तो उनके घर गईं। दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। अंदर उनका जला हुआ शव पड़ा था। राख से धुआं निकल रहा था। शव 95 प्रतिशत तक जल चुका था।
