Amethi murder case: अमेठी में जिस शिक्षक परिवार की बेरहमी से हत्या हुई थी वह परिवार मूल रूप से रायबरेली जिले का रहने वाला है। पति और पत्नी दोनों ही रायबरेली के हैं। 


Teacher murder case: Rahul Gandhi may come to meet the family before Dussehra, talked to the family on phone

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षक के पिता से बात की साथ में सांसद किशोरी लाल शर्मा।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


अमेठी के शिवरतनगंज में रायबरेली के सुदामापुर निवासी शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम व दो बेटियों की हत्या का मामला सियासी गलियारों में तेजी से गूंज रहा है। प्रदेश में उप चुनाव होने जा रहे हैं, इसे देखते हुए प्रमुख विपक्षी दल इस घटना के सहारे सरकार को कानून व्यवस्था और दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर घेरने में लगे हैं। रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही इस परिवार से मिलने के लिए आ सकते हैं। 

Trending Videos

हत्याकांड के बाद सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सरकार को घेरा था। वहीं, बीते शुक्रवार को जब चारों शव गांव आए थे तो प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए थे। राहुल गांधी ने घटना के संबंध में अमेठी के सांसद केएल शर्मा से बात कर जानकारी जुटाई थी। यही नहीं, चार अक्तूबर को शिक्षक के पिता राम गोपाल से मोबाइल पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन देने के साथ गांव आने की बात भी कही थी। राहुल के नजदीकी दशहरे के पहले उनके सुदामापुर गांव आने की संभावना जता रहे हैं।

चंद्रशेखर आजाद भी पहुंच सकते हैं गांव हत्याकांड पर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी रोष व्यक्त किया था और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दलितों पर अत्याचार की बात कह सरकार को घेरा था। भीम आर्मी अमेठी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भीमराज ने भी चार अक्तूबर को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली थी और इसकी रिपोर्ट सांसद को दी थी। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद के भी गांव पहुंचने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें