Teachers and employees demonstrated for restoration of old pension

सरस्वती इंटर कॉलेज अजीतगंज में यूपीएस के विरोध में काली पट्टी बांध प्रदर्शन करते शिक्षक-शिक्षका

मैनपुरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बचाओ आंदोलन समिति के आह्वान पर सोमवार को जिले में शिक्षक और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया। कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों पर शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

Trending Videos

जिले के शिक्षक और कर्मचारियों ने एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में काला फीता बांधकर कर अपने कार्यालयों में कार्य किया। जिलाध्यक्ष अटेवा सुनील कुमार ने बताया कि यह आंदोलन 6 सितंबर तक जारी रहेगा। पहले दिन के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों, काॅलेजों, लोक निर्माण विभाग, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय मैनपुरी में अधिकारी, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, शिक्षक, अभियंता एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस और यूपीएस का विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग में जगदीश सिंह, जिला चिकित्सालय में शिव मंगल सिंह, नेत्रपाल सिंह यादव, पवन तिवारी, श्री सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में यूपीएस का विरोध किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *