संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:48 AM IST
{“_id”:”6705cbe582ad57be880e7284″,”slug”:”teachers-of-two-council-schools-suspended-one-got-married-for-the-second-time-while-his-wife-was-alive-lucknow-news-c-13-1-lko1020-907415-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: दो परिषदीय स्कूलों के शिक्षक निलंबित, एक ने पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:48 AM IST

लखनऊ। राजधानी के दो परिषदीय विद्यालयोंं के शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। इस संबंध में बीएसए ने दोनों ही शिक्षकों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
पहला मामला गोसाईगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अभिषेक गुप्ता के खिलाफ स्कूल छोड़कर दूसरी व्यावसायिक गतिविधियों में लगे होने पर आईजीआरएस पर शिकायत हुई थी। वहीं दूसरी ओर गोसाईगंज ब्लाॅक में स्थित प्राथमिक विद्यालय भट्ठी बरकत नगर में तैनात प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौरसिया को निलंबित किया गया है।
विजय कुमार की पत्नी सोमा चौरसिया ने विजय कुमार पर दूसरी शादी और सर्विस बुक पर दूसरी पत्नी का नाम दर्ज कराने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि दोनों ही मामलों में शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया था। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।