loader

Team reached Madhya Pradesh, samples for horses



मोंठ। विगत दिनों थाना मोंठ के ग्राम मडईन निवासी सुरेश के घोड़ों में ग्लैंडर्स की बीमारी का पता चला था। इसके बाद पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मध्य प्रदेश के मुरैना के पास स्थित ईंट-भट्टा पर जाकर जानवरों तथा पशुपालक और परिजनों के सैंपल लिए। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी मोंठ डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मडईन गांव के रहने वाले सुरेश परिवार सहित अपने जानवरों को लेकर मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंच गया था। पशुपालक की खोजबीन की गई। गत दिवस पता चला कि मुरैना के पास ईंट-भट्ठे पर काम कर रहा है। बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भट्ठे पर पहुंचीं तथा जानवरों के दोबारा सैंपल लिए गए। इसके अलावा पशुपालक और उनके संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लिए गए। संवाद

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *