राजधानी में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करके रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। जांच के बाद टीम ने इसे सील कर दिया।
{“_id”:”671de372bede08270208bab2″,”slug”:”team-sealed-restaurant-after-investigation-in-lucknow-running-illegally-on-enemy-property-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर चला रहे थे रेस्टोरेंट, जांच के बाद टीम ने किया सील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रेस्टोरेंट पर जांच करती टीम
– फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करके कुछ लोग रेस्टोरेंट चला रहे थे। रविवार को शत्रु संपत्ति अभिरक्षक टीम ने जांच के बाद इसे सील कर दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
मामला हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर कुछ लोग कबीला रेस्टोरेंट चला रहे थे। रेस्टोरेंट पर सुबह शत्रु संपत्ति अभिरक्षक टीम पहुंची। टीम ने कागज मांगे। इस पर मालिक वैध कागज नहीं दिखा सका।
यह भी पढ़ेंः- दिन के उजाले में लूट: सिल्क बताकर 50 हजार में बेच रहे सिंथेटिक साड़ियां; यूं हुआ खुलासा… ऐसे करें पहचान
इसके बाद टीम ने इसे सील कर दिया। इस दौरान एसडीएम सदर अंकित समेत बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।