बकेवर। कस्बा में कन्या पाठशाला के सामने 12 व 13 मार्च को अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता व वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संरक्षक गोपाल मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्व. श्री नारायण शर्मा की स्मृति में किया जा रहा है।
अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के साथ इटावा व पड़ोसी जनपदों के आए हुए प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबड्डी देश की माटी से जुड़ा हुआ खेल है इसलिए इसके विस्तार के लिए गांव-गांव में प्रतियोगिताओं के माध्यम से नौजवानों को खेल से जोड़ने का प्रयास है। प्रतियोगिता में भाजपा के कई पदाधिकारियों, विधायक व पूर्व विधायकों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कई राज्यों की पुरुष एवं महिला टीमें प्रतिभाग करेंगी।
