आगरा। विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के ग्यारहवें दिन मंडी समिति ग्राउंड पर प्री-क्वार्टर फाइनल में खेले गए दो मुकाबलों में हिरोड़ा ग्राम पंचायत और खेरागढ़ नगर पंचायत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन से अगले दौर में प्रवेश किया।

Trending Videos

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर रसूलपुर न्याय पंचायत ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। जवाब में हिरोड़ा ग्राम पंचायत ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। बेहतर बल्लेबाजी के लिए पुष्पेंद्र (हिरोड़ा) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में खेरागढ़ नगर पंचायत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसई जगनेर न्याय पंचायत की पूरी टीम 96 रन पर सिमट गई। खेरागढ़ नगर पंचायत ने यह मुकाबला 51 रन से एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पुष्पेंद्र (खेरागढ़) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *