संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 20 Apr 2025 12:53 AM IST

Teen accused of raping two minor sisters, arrested

किशोर पर दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पकड़ा गया


loader

Trending Videos



बख्शी का तालाब। बीकेटी के एक गांव में 14 साल के किशोर पर दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित बहनों की मां का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया। शनिवार को बच्चियों की मां ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत की। अधिकारियों ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया गया है।

Trending Videos

महिला के अनुसार 11 अप्रैल को उनकी छह व नौ साल की बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार का नाबालिग बेटा वहां पहुंचा और बहाने से दोनों को अपने नए घर ले गया। वहां दोनों के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। घर पहुंचकर बेटियों ने आप बीती बताई। बच्चियों की मां आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज की।

बच्चियों की मां का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने किशोर व उसके परिजनों को बुलाया और धमकाते हुए समझौता करा लिया। थाने से लौटने के बाद किशोर के परिजनों ने महिला को धमकाते हुए मकान खाली करने के लिए कहा। आरोप है कि धमकी की शिकायत पुलिस से की थी, पर मामला सिफर रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *