अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद

Updated Thu, 12 Sep 2024 12:30 PM IST

सोनभद्र जिले में एक किशोरी को चोरी के मामले में हाथ- पैर बांधने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किशोरी के खिलाफ केस दर्ज किया। 



Teenage girl caught on suspicion of theft tied up video viral in sonbhadra

घटना की जानकारी देती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक को बांधकर पिटाई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अनपरा थाना क्षेत्र में किशोरी के हाथ-पैर बांधने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि किशोरी रेणुसागर मोड़ के समीप मजदूर बस्ती में चोरी कर रही थी। पुलिस ने किशोरी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

Trending Videos

रेणुसागर चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के पाइपलाइन के समीप बस्ती में मंगलवार को लोगों ने एक घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर रही किशोरी को पकड़ लिया। रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर बैठा दिया।

लोग उससे चोरी के बारे में पूछताछ कर रने में जुटे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची अनपरा थाने से महिला पुलिसकर्मियों ने किशोरी को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *