सीढ़ियों में पैर फिसलने से एक किशोर बांध में गिर गया। गहराई में जाने से वह डूब गया। घरवालों ने बेटे लाश देखी तो चीख उठे। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
{“_id”:”66f3de96f34ab7fac905c5af”,”slug”:”teenager-died-after-drowning-in-terah-mori-dam-in-agra-who-went-fishing-2024-09-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: सीढ़ियों में पैर फिसलने से बांध में गिरा किशोर, गहराई में जाने से डूब गया; लाश देख चीख उठे घरवाले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सीढ़ियों में पैर फिसलने से बांध में गिरा किशोर, गहराई में जाने से डूब गया
– फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को मछली पकड़ने गया किशोर तेरह मोरी बांध में डूब गया। खबर मिली तो रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। लोगों की भी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने भी जानकारी जुटाई।
घटना फतेहपुर सीकरी कोतवाली क्षेत्र स्थित तेरह मोरी बांध की है। सीकरी चार हिस्सा गांव निवासी वकील का बेटा एजान (12) घर से साथियों के साथ मछली पकड़ने निकला था। सीढ़ियों पर पैर फिसलने से वह पानी गिर गया। गहराई में जाने से डूब गया।
साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने उसे बाहर निकाला। सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने घटना की जानकारी ली।