loader

Teenager kidnapped in broad daylight in Poonch, rescued by police



Trending Videos

पूंछ। बुधवार शाम चार बजे एरच रोड मस्जिद के पास बोलेरो सवार आधा दर्जन लोगों ने किशोर का अपहरण कर लिया। पुलिस ने एक घंटे बाद किशोर को अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया। दो आरोपी गिरफ्तार हैं। तीन भागने में कामयाब रहे। गांव खकल के सुजान सिंह परिहार ने बताया कि उनका बेटा हनी परिहार (17) एरच रोड मस्जिद के पास गया था। तभी एरच का एक व्यक्ति बोलेरो से आया। बोलेरो में आधा दर्जन लोग बैठे थे। उन लोगों ने सड़क पर टहलते हुए हनी को बुलाया। हनी को बोलेरो में डालकर एरच की तरफ भाग निकले। सुजान सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एरच पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया। कार से हनी को बरामद कर लिया। दो अपहरणकर्ता भी पकड़े गए। तीन भाग गए। सुजान सिंह ने बताया कि हनी उरई में पढ़ता है। बुधवार को पूंछ मेला देखने आया था। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हुआ है। लड़की के घरवाले बोलेरो से आए और लड़के को उठा ले गए। मामले की जांच की जा रही है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें