संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:10 PM IST
{“_id”:”6718fce35df848a04f01a684″,”slug”:”teenager-tried-to-commit-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126078-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:10 PM IST

किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश
बेवर। गांव रवारेमऊ में बुधवार की सुबह एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव निवासी प्रेमचंद्र की पुत्री शिखा 10वीं की छात्रा है। सुबह उसने किसी कारण के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने के बाद भाइयों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ। एंबुलेंस भी नहीं मिली। इसके बाद टेंपो से जिला अस्पताल लेकर आए। किशोरी ने खुदकुशी की कोशिश क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। किशोरी का उपचार चल रहा है। संवाद