संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 23 Jul 2024 12:01 AM IST

Tej Pratap said, the administration took the action of demolishing the building out of revenge.

करहल में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव।

करहल (मैनपुरी)। चेयरमैन अब्दुल नईम की पत्नी के मैरिज होम पर बुलडोजर चलने के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव सोमवार को चेयरमैन के आवास पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। चेयरमैन ने उन्हें मैरिज हॉल के कागजात दिखाए।

Trending Videos

बाद में पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को बदले की भावना से गई कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव होने को है। इसलिए समाजवादी पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जमीन के कागज और स्टे होने के बाद भी मनमाने तरीके से कार्रवाई की गई है। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। आजम खान, सनी यादव, उदयवीर सिंह यादव, चुन्ना, महेश यादव, अंकित यादव, ताहिर चांद मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *