संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST

Temperatures rose, heat began to make people uneasy

कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए दुपट्टा से चेहरा ढ़ककर जाती छात्राएं ।


loader



कासगंज। मौसम के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग हवा में गरमाहट महसूस कर रहे हैं। इससे उनकी बेचैनी भी बढ़ रही है। घर से बार निकले लोग गर्मी से बचाव के उपाय तलाशते दिखे। सुबह से ही तेज धूप निकली। न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़कर 19 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में अधिकतम पारा तीन डिग्री चढ़कर 39 डिग्री तक जा पहुंचा। साथ ही करीब 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली। हवा में गरमाहट ने लोगों को परेशान किया। बाजार के लिए निकलते समय वे अपने चेहरे व सिर को कपड़े से ढककर या फिर छाता लगाया। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी तापमान में गिरावट होने की संभावना नहीं हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *