अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Sun, 17 Nov 2024 09:24 PM IST

बच्चे खेल रहे थे। इस बीच लोगों की नजर नाले में अजगर पर पड़ी। उसे देख लोग डर गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया।


loader

Ten feet long python found in Kursanda

गांव कुरसंडा में निकला अजगर
– फोटो : संवाद



विस्तार


सादाबाद के गांव कुरसंडा में नाले के पास दस फीट लंबा अजगर देख खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पास में लोगों को देख अजगर झाडि़यों में घुस गया। वन विभाग की टीम ने घंटे भर के मशक्कत के बाद उसे पकड़ा है।

 

17 नवंबर की शाम को सहकारी समिति कुरसंडा के पास लोग खड़े हुए थे। बच्चे भी खेल रहे थे। इस बीच लोगों की नजर नाले में अजगर पर पड़ी। उसे देख लोग डर गए। अजगर दिखने की जानकारी पर लोग एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। 

टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया है कि अंधेरा होने पर अभी समय था इस कारण अजगर बच्चों की नजर पड़ गई। वन रक्षक पप्पू का कहना है कि अजगर की लंबाई करीब दस फीट थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *