संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 07 Nov 2024 11:46 PM IST

loader

Tent operator's son dies due to electric shock



मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाते समय करंट से टेंट संचालक के पुत्र की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव रठेरा निवासी टेंट संचालक नरेंद्र सिंह का पुत्र अंकित (19) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर पर मोबाइल चार्जिंग के लिए बोर्ड में लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े। किसी तरह से अंकित को करंट से दूर किया। उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अंकित पॉलिटेक्निक का छात्र था। अपनी पढ़ाई के साथ ही वह पिता नरेंद्र सिंह और भाई आशीष के साथ टेंट के काम में हाथ बंटाता था। पिता नरेंद्र सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर शाम परिजन अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें