फोटो..

Trending Videos

– झांसी-कानपुर हाईवे पर हाईटेक लैब बनकर तैयार, खाद्य पदार्थों के सैंपल भी जांचे जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिले में जल्द ही दवाओं के नमूनों की भी जांच शुरू हो जाएगी। झांसी-कानपुर हाईवे पर मैरी गांव के पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन की लैब बनकर तैयार हो चुकी है। इसके हैंडओवर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां पर खाद्य पदार्थों के सैंपल की भी जांच होगी।

झांसी में खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की हाईटेक लैब बनाने का काम पिछले साल शुरू हुआ था। बताया गया कि लैब शुरू होने के बाद यहां सब्जी, तेल, दूध और पानी में मिलने वाली धातु की जांच हो सकेगी। इससे पता चल सकेगा कि नमूनों में आर्सेनिक, आयरन, लेड आदि की कितनी मात्रा है। साथ ही यहां पर दवाओं की गुणवत्ता भी जांच की जा सकेगी। दरअसल, अभी दवाओं के नमूने जांच के लिए लखनऊ और खाद्य पदार्थों के गोरखपुर भेजे जाते हैं।

वहां पर बहुत अधिक सैंपलों का भार होने से जांच रिपोर्ट आने में देरी हो जाती है। ऐसे में झांसी समेत प्रदेश भर में ऐसी सात लैब शुरू होने के बाद नमूनों की रिपोर्ट जल्द आ सकेगी। झांसी की लैब अब बनकर तैयार है। लैब को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाना है।

अभी मेडिकल कॉलेज में बनी है छोटी लैब

अब तक महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सिर्फ खाद्य विभाग की लैब बनी हुई है। लैब काफी छोटी होने के कारण यहां पर हर महीने करीब 1700 नमूनों की जांच हो पाती है। जबकि, औषधि की जांच के लिए कोई लैब झांसी में नहीं है।

वर्जन..

झांसी में ही अब दवाओं के नमूनों की भी जांच हो सकेगी। झांसी-कानपुर बाईपास पर मैरी गांव के पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन की लैब बनकर तैयार हो चुकी है। यहां खाद्य पदार्थों के नमूनों की भी जांच होगी। लैब हैंडओवर होने के बाद मशीनों आदि की खरीद की जाएगी। – मुकेश पालीवाल, सहायक आयुक्त खाद्य।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *