घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सीसीटीवी में कैद थार चालक की करतूत
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”68bed3846ffd7b9f520565af”,”slug”:”thar-driver-s-brutality-caught-on-cctv-he-ruthlessly-ran-over-a-calf-resulting-in-its-painful-death-2025-09-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”थार चालक की बर्बरता सीसीटीवी में कैद: गाड़ी से बछड़े को रौंदा, छटपटाने पर भी नहीं पसीजा दिल, तड़पते हुए मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीसीटीवी में कैद थार चालक की करतूत
– फोटो : अमर उजाला
थाना प्रेमनगर क्षेत्र से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक थार सवार शख्स बेरहमी से बछड़े के ऊपर गाड़ी चढ़ाता हुआ निकल जाता है। इस दौरान बछड़ा बचने के लिए छटपटाने लगता है। लेकिन चालक का दिल नहीं पसीजता। हादसे के बाद बछड़े की मौत हो गई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रेमनगर इलाके के पुलिया नंबर में रविवार देर रात की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है सड़क पर एक बछड़ा बैठा है। रात के अंधेरे में एक थार वहां से निकलती है। चालक बछड़े को बचा सकता था लेकिन उसने बचाने की कोशिश नहीं की और उसके ऊपर चढ़ता हुआ भाग गया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है लोगों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि घटना संज्ञान में है। काले रंग की थार से बछड़े को कुचला गया है पुलिस उक्त युवक और कार को तलाश कर रही है।