जसवंतनगर। क्षेत्र में परचून दुकानदार का शव दुकान में ही फंदे से लटका मिला। पास ही देशी शराब के पौवे भी पड़े थे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या मान रही है।
जसवंतनगर। क्षेत्र में परचून दुकानदार का शव दुकान में ही फंदे से लटका मिला। पास ही देशी शराब के पौवे भी पड़े थे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या मान रही है।
जसवंतनगर क्षेत्र के परसौआ निवासी रमेश चंद्र का 33 वर्षीय बेटा विनय कुमार गांव में ही परचूनी की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात विनय दुकान से नहीं लौटे। परिजनों को लगा कि वह दुकान में ही सो गए। मंगलवार की सुबह जब काफी देर बाद तक दुकान नहीं खुली तो सभी को शक हुआ। दुकान के अंदर जाकर देखा तो विनय का शव फंदे से लटका हुआ था।
पास ही देशी शराब के एक दर्जन पौवे पड़े थे। मृतक के साथ अन्य के भी होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार विनय शराब पीने के आदी थे। उनके अवजीत कुमार (10) और अंशुल (6) दो बेटे हैं। पत्नी सुनीता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमल भाटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है।