करहल l गांव मदरावली स्थित मायके मे रह रही विवाहिता का शव बृहस्पतिवार देर शाम गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।

loader

Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव मदरावली निवासी 35 वर्षीय अंजली की शादी पिता रामदास ने औरैया के गांव सरैया निवासी गंभीर सिंह के साथ करीब 10 साल पहले की थी। अंजली तीन साल से अपनी दो पुत्री और एक पुत्र के साथ मायके मे रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम अंजली का शव नर्सरी के पास पेड़ पर लगे फंदे से लटका मिला। मौके पर स्थानीय पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस को समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं मिली थी। शव मोर्चरी में रखवाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें