संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 19 Apr 2025 11:50 PM IST

The body of a young man was found hanging from a tree


loader

Trending Videos



अमांपुर। थाना क्षेत्र में छह दिन पहले बेरहमी से पीटे गए युवक का शव शनिवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने आरोपियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित कर मौत के मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा के आंबेडकर नगर निवासी किशनपाल शाक्य (28) पुत्र वीर सहाय का शव शनिवार सुबह कासगंज मार्ग पर नगला चिंती के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में लोगों से जानकारी की। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर लोगों से युवक की मौत के बारे में पूछताछ की। पुलिस की फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहींं हुई है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *